फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिला ने कहा, चलती कार में हुआ गैंगरेप

Wed, 01 Apr 2015 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 01 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

बारादरी इलाके की एक महिला ने चार लोगों पर धनवंतरि अस्पताल के पास से खींचकर कार में डाल ले जाने और कार में ही गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंची महिला ने अपने फटे कपड़े दिखाते हुए कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर उसे कालीबाड़ी के पास छोड़ गए। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

महिला ने एसएसपी को बताया कि तबियत खराब होने के कारण सोमवार दिन में करीब तीन बजे वह रामपुर गार्डन स्थित धनवंतरि अस्पताल के मेडिकल स्टोर से केरोसिन की गोली लेकर लौट रही थी। तभी उसे सिकलापुर के दीपक, कमल, बबलू और एक अन्य ने खींच कर चार पहिया गाड़ी में डाल लिया और उसके आंखों पर पट्टी बांध दी। गाड़ी के अंदर तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। बाद में उसे कालीवाड़ी के पास छोड़कर भाग गए। वह कोतवाली पहुंची लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसएसपी ने बारादरी की शहामतगंज चौकी इंचार्ज अमित खाड़ी और महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति पवार को अपने आफिस बुलाकर महिला की रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसआई अमित खाड़ी ने बताया कि महिला का दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। ढाई महीने पहले उसने आरोपी पक्ष पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। अब उस पक्ष ने महिला के खिलाफ मारपीट के आरोप की रिपोर्ट लिखाने को  धारा 156 के तहत अदालत में दरखास्त दी है। इसका पता लगने पर महिला ने विरोधी पक्ष पर रेप का आरोप लगा दिया। एसआई ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
महिला 23 नवरी को भी आरोपी पक्ष पर मारपीट का आरोप लगा चुकी है, तब एनसीआर दर्ज की गई थी। इन दिनों में अवकाश पर हूं, इसलिए सोमवार को महिला कोतवाली आई या नहीं या फिर उसकी रिपोर्ट किन परिस्थितियों में नहीं लिखी, इस बारे में कुछ बता नहीं सकता।-शक्ति सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed