फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firecracker stalls will be set up in an open ground in Pinahat-Bhadrauli.

Agra News: पिनाहट-भदरौली में खुले मैदान में लगेंगी पटाखों की दुकानें

Sun, 01 Nov 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Firecracker stalls will be set up in an open ground in Pinahat-Bhadrauli.
दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, बाजारों में किया पैदल भ्रमण
पिनाहट। दिवाली पर्व पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए प्रशासन ने निर्धारित नियमों के तहत लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कई लोगों ने आवेदन किए हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच व आवश्यक औपचारिकताओं के बाद ही दुकानों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को पिनाहट पुलिस ने पटाखों की दुकानें लगाने के लिए पिनाहट-भदरौली मार्ग स्थित विजय नगर कॉलोनी में खुले मैदान में जगह चिह्नित की। पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा संबंधी नियमों और शर्तों की जानकारी दी गई। दुकानदारों को टीनशेड में दुकानें लगाने, आग बुझाने के उपकरण रखने और पानी व बालू की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि दिवाली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार का कहना है कस्बा से हटकर पटाखे दुकानें लगाने के लिए विजय नगर कॉलोनी में जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



एसडीएम और एसीपी ने बाजारों में पैदल भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
एसडीएम बाह विनोद कुमार और एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस टीम के साथ पिनाहट और भदरौली बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने दुकानदारों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। बता दें कि पिनाहट कस्बे का बाजार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाला प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed