{"_id":"6ae777c3cf3d0c8949073918","slug":"siddharthnagar-news-bholus-last-rites-were-performed-in-the-presence-of-police-force-remained-deployed-in-the-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-167506-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ भोलू का अंतिम संस्कार, गांव में तैनात रही फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ भोलू का अंतिम संस्कार, गांव में तैनात रही फोर्स
Sun, 01 Nov 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
- हत्या में दो अन्य लोगों को शामिल करने की मांग को लेकर कई बार लगाया गया था जाम
- पांच दिन बाद रविवार को मोर्चरी से गांव पहुंचा शव, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास पांच दिन पहले हुई भोलू उर्फ शिवा की हत्या के मामले में रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में मोर्चरी से शव गांव पहुंचा और दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ। हत्या में दो अन्य लोगों को शामिल करने की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव निवासी भोलू उर्फ शिवा पुत्र बबलू गौड़ की बेलौहा गांव के पास रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। परिजन की तहरीर पर बेलौहा निवासी अभिलाष उपाध्याय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। घटना के समय मृतक के पिता दूसरे प्रदेश में थे। उनके आने तक शव को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवाया गया था।
शनिवार को पिता के गांव पहुंचने के बाद परिजन ने हत्या में दो अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर सिकरी चौराहे पर जाम लगा दिया गया था। इससे पहले भी आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य लोगों के नाम मुकदमे में शामिल करने की मांग को लेकर लोटन-कोल्हुई और मोहाना-लोटन मार्ग पर जाम लगाया गया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस की मौजूदगी में शव मोर्चरी से गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मां, बहन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी होने के बाद भी मां, बहन और पत्नी शव को छोड़ने को तैयार नहीं थीं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की देखरेख में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।