फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बहेड़ी में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट

Fri, 27 Mar 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 27 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ बस अड्डे पर बृहस्पतिवार दिनदहाड़े  बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लोन देने वाली कंपनी के दो मैनेजरों से 40 लाख रुपये लूट लिए गए। दोनों मैनेजर एसबीआई की नगरपालिका शाखा से रकम निकालकर बाइक से ऑफिस लौट रहे थे। दोनों को गन प्वाइंट में लेकर बदमाश रुपये से भरे दो बैग छीन ले गए। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी की और उत्तराखंड बार्डर पर भी वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगाया जा सका। डीआईजी आरकेएस राठौर और एसएसपी धर्मवीर सिंह भी घटना की जानकारी लेने बहेड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्ला महादेव पुरम में मनोज शर्मा के मकान में सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी का ऑफिस है। कंपनी स्वयं सहायता समूहों को लोन देती है। बृहस्पतिवार को 10 समूहों के करीब 140 लोगों को लोन दिया जाना था। कंपनी के एरिया मैनेजर अलीगढ़ निवासी मान सिंह और शाखा मैनेजर बुलंदशहर निवासी दीपक चौधरी दोपहर करीब 12.40 बजे नगर पालिका परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे। वहां इतनी रकम न होने के कारण कैशियर के  साथ बगल में एसबीआई की शाखा में गए। बैंक से 40 लाख रुपये निकालने के बाद उन्हें दो बैग में रखकर एक बजकर 40 मिनट पर दोनों बाहर निकले और बाइक से कचहरी, पंजाबी कालोनी चौराहा, शोखूपुरा, होली चौराहे होते हुए शेरगढ़ रोड के पास बस अड्डे पर पहुंचे। शाखा मैनेजर के मुताबिक बाइक एरिया मैनेजर चला रहे थे। अचानक काले रंग की बाइक आई और उनके आगे तिरछी खड़ी हो गई। बाइक में सवार तीन नकाबपोशों में से एक ने एरिया मैनेजर मान सिंह को गन प्वाइंट पर ले लिया। दूसरा बाइक संभाले रहा जबकि तीसरे ने दीपक चौधरी से पांच लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। दूसरे बैग में 35 लाख रुपये रखे थे। बदमाशों ने दीपक को गोली मारने की धमकी देकर यह बैग भी उतरवा लिया। इसके बाद तीनों रामलीला मैदान होते हुए नैनीताल रोड से बरेली की ओर भाग गए। उनके ठीक पीछे काले रंग की बाइक भी गई। उसमें एक व्यक्ति सवार था। दोनों ने बताया कि रामलीला मैदान में कैंप कर रहे पीएसी के जवानों से सहायता मांगने गए मगर उन्होंने मदद नहीं की। इसके बाद सौ नंबर डायल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

 इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह यादव, सीओ प्रमोद यादव, एसओजी प्रभारी विकास सक्सेना के बाद एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। देरशाम डीआईजी आरकेएस राठौर और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने भी बहेड़ी पहुंचकर कंपनी के दोनों अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वारदात के बाद इलाके की नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस की सभी विंग इसके खुलासे के लिए लगी हुई है। मुकदमा कायम कर लिया गया गया है। जल्द इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- आरकेएस राठौर, डीआईजी
कंपनी के दोनाें अधिकारियों से पूछताछ चल रही है। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते है। पुलिस की टीमें जांच में लगा दी गई है।

-धर्मवीर सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed