फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आजम का जिक्र सुनते ही टेंपो वाला रास्ते में ही उतार गया

Wed, 25 Mar 2015 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 25 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
आजम खां के नाम से फेसबुक पर फर्जी भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में जब बरेली का छात्र गुलरेज जेल में था, तब 19 मार्च को उसके परिवार वाले उसकी जमानत कराने रामपुर पहुंचे। अदालत जाते समय टेंपो चालक से गुलरेज की जमानत के लिए किसी नामी वकील के बारे में पूछा तो आजम का जिक्र आते ही वह उन्हें रास्ते में ही टेंपो से उतार गया। परिवार वालों का आरोप है कि मंत्री से मामला जुड़ा होने पर रामपुर में कोई भी डर के मारे उनकी मदद करने को तैयार नहीं था। जिससे मदद मांगते वही किनारा कर लेता था।
विज्ञापन

गुलरेज के पिता आवेज और ताऊ परवेज बताते हैं कि वह एक होटल में चाय पीने गए और यहां भी मदद के लिए जिक्र किया तो होटल वाले ने उनसे कहा कि भाई साहब जल्दी चाय पीओ और  चले जाओ। इस पर वह चुपचाप चाय की दुकान से उठकर चल दिए। परवेज ने बताया कि यह सब झेलने के बाद उन्होंने कांग्रेसियों का सहारा लिया। कांग्रेस नेता नूर बानो और फैसल उनकी मदद को आए। कांग्रेस नेताओं ने गुलरेज की जमानत कराने में उनकी मदद की जिससे वह जेल की सलाखों के बाहर आ सका। इसके लिए कांग्रेसियों के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।
विज्ञापन

00
धमकी मिलने पर खिसक गया था जमानती
परवेज ने बताया कि  सत्ता पक्ष वालों ने न सिर्फ गुलरेज की जमानत कराने में अड़ंगा डाला, बल्कि जमानती तक को धमकाया गया। एक जमानती के फोन पर धमकी आई तो वह अदालत से ही डर कर चला गया था। बाद में उन्होंने बमुश्किल जमानती ढूंढा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अल्लाह ने सुनी हमारी

पिता आवेज खां कहते हैं कि बेटे के बेवजह पचड़े में फंस जाने से वह बेहद परेशान हो गए थे। बेटे को इस मुसीबत से बचाने के लिए वह हर दिन अल्लाह से दुआ मांगते थे। दिमागी उलझन में कामकाज भी ठप हो गया था। पूरा परिवार परेशान था और मंगलवार को जब आईटी एक्ट पर अदालत का फैसला आया तो सारी टेंशन दूर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed