{"_id":"a6ea4b8d83e9e39a8c4e131037b981b1","slug":"crime-hindi-news-344","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से फरार सोनू के बाप को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से फरार सोनू के बाप को उठाया
बरेली
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार हुए पठान गिरोह के सोनू उर्फ फौलाद के पिता राकेश उर्फ कमरूद्दीन को क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा अन्य सात घुमंतू को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार सोनू उर्फ फौलाद और पठान उर्फ खान की तलाश में बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच ने बरेली में डेरा डाल लिया है। पुलिस मंडल भर के घुमंतुओं पर नजर रखे हुए है। क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को सोनू के पिता राकेश उर्फ कमरूद्दीन को उठा लिया है। वहीं पुलिस ने सिरौली इलाके के घुमंतू जान मुहम्मद समेत सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धों से न सिर्फ फरार सोनू और पठान के बारे में पता लगाया जा रहा है, बल्कि सुरेश शर्मा नगर में हुए इंजीनियर दंपति डबल मर्डरकेस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जान मुहम्मद शातिर जुगनू का पिता है। जुगनू भी एक हत्या के मामले में वांछित है।
विज्ञापन