{"_id":"c6f493d6cab60ab17209e5255100e8ee","slug":"crime-hindi-news-342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीखेड़ा मिल के एकाउंटेंट की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेमीखेड़ा मिल के एकाउंटेंट की ट्रेन से कटकर मौत
बरेली
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमीखेड़ा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के एकाउंटेंट की बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा वक्त हुआ जब वह घर लौटने के लिए देवरनियां स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे।
विज्ञापन
शहर के किला मोहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय एके मेहरा सेमीखेड़ा चीनी मिल में एकाउंटेंट थे। वह रोजाना ट्रेन से आते-जाते थे। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे वह घर लौटने के लिए देवरनियां स्टेशन पहुंचे मगर तब तक लालकुआं-बरेली ट्रेन छूट चुकी थी। मेहरा जल्दी के चक्कर में दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। तभी पायदान से उनके दोनों पैर फिसल गए। रेलवे लाइन पर गिरने से उनके दोनों पैर कट गए। वहां मौजूद साथी कर्मचारी फौरन उन्हें भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान एके मेहरा की मौत हो गई। इस हादसे की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन