फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

होली पर कच्ची शराब ने लीं दो जानें

Sun, 08 Mar 2015 02:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 08 Mar 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
शासन की तमाम सख्ती के बावजूद होली पर जिले में कच्ची शराब खूब बिकी और दो परिवारों की खुशियां भी छीन लीं। एक मौत देवरनियां के गांव भद्रक में हुई और दूसरी हाफिजगंज के गांव बकैनिया में। पुलिस ने अपनी गर्दन बचाने के लिए दोनों परिवारों को डरा-धमकाकर मृतकों का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

उन्नाव और मलिहाबाद में कुछ ही दिनों पहले कच्ची शराब से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद शासन ने होली पर कच्ची शराब न बिकने देने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रशासन ने कई बैठकें की और कच्ची शराब न बिकने देने के लिए जोरशोर से अभियान चलाने की मुनादियां की गईं, लेकिन होली आई तो सारी व्यवस्था टांय-टांय फिस्स हो गई। देहात में कच्ची शराब खुलेआम बिकी। देवरनियां के गांव भद्रक में शुक्रवार को होली का जश्न मना रहे कुछ युवकों ने जमकर कच्ची शराब भी। ज्यादा शराब पीने से गांव के तेजराम के 30 वर्षीय बेटे कांता प्रसाद की हालत बिगड़ गई। पेट में दर्द के साथ उल्टियां हुई तो घर वाले उसे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पत्नी शुभलेश ने बताया कि कांता को गांव के ही कुछ युवकों ने कच्ची शराब पिलाई थी। पुलिस ने त्योहार के दिन शव का पोस्टमार्टम कराकर बेवजह झंझट में न पड़ने को कहा। कानूनी चक्कर का भी डर दिखाया जिस पर उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव बकैनिया में कच्ची शराब पीने से 35 वर्षीय सरनाम की मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक प्रधान पद का प्रत्याशी रहा एक व्यक्ति पड़ोस के गांव नउआ नगला से होली पर कच्ची शराब लेकर आया जिसे उसने गांव कुछ युवकों को खूब पिलाई। कच्ची दारू पीने से सरनाम की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे एक डॉक्टर के यहां ले गए जहां सरनाम ने दम तोड़ दिया। शराब पिलाने वाले पूर्व प्रत्याशी ने परिवार वालों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने कोई सूचना न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


फुर्सत मिलती तभी तो अभियान चलता

सरकार का फरमान था कि होली पर शराब न बिकने दी जाए लेकिन आबकारी विभाग के कर्मचारी तो होली की पूर्व संध्या से ही बड़े अफसर, नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हो गए थे। यह सिलसिला होली के दिन भी जारी रहा। आबकारी विभाग को अभियान चलाने की फुर्सत ही नहीं मिली और नतीजा यह रहा कि देहात में कच्ची शराब खुलेआम बिकी। देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद थी और कच्ची शराब कम पैसों में आसानी से मिल रही थी। लिहाजा लोगों ने खूब खरीदी और खूब पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed