नवाबगंज में सफाईकर्मियों के गुट भिड़े, लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना दे रहे घायल प्रेमपाल, लच्छो देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, रघुनंदन, रोहित आदि अपनी शिकायत तक थाने में दर्ज कराने का हिम्मत नहीं जुटा पाए। इन्होंने सीओ को चेयरमैन के पति, उनके भांजे मन्नू, सभासद मलखान सिंह यादव, राकेश गंगवार, गोविंद मिश्रा, यूनूस, खुर्शीद, पूर्व पालिका कर्मचारी कमर हुसैन, सफाई जमादार जगदीश, रामआसरे, नत्थूलाल, कढ़ेराम और रघुवीर समेत 150 लोगों के खिलाफ नामजद एवं सौ अज्ञात लोगों खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमान, घातक हथियारों से हमला, लूट और गालियां देने के संबंध में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।
इससे पहले होली के मद्देनजर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को एसडीएम रजनीश राय ने आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को बुलाया था। उनकी मांगे पालिका चेयरमैन की ओर से अप्रैल तक पूरा कराए जाने का आश्वासन देकर तत्काल धरना खत्म कराने पर रजामंदी हो गई थी फिर ये धरनास्थल पर लौट गए। इसी बीच पालिका चेयरमैन द्वारा संविदा पर तात्कालिक तौर पर रखे गए 20 सफाई कर्मियों से सफाई शुरू करा दी गई। डा. ताहिर और समर्थकों के साथ वे सफाई करते हुए पालिका गेट के पास पहुंचे तो धरने पर बैठे कर्मियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष पथराव करने लगे। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। आरोप है कि चैयरमैन पक्ष के लोगों ने भी भीड़ पर हमला किया।
- संविदा वाले सफाई कर्मी अपना वेतन 14 हजार करने की मांग पर धरना जारी रखे हुए थे। होली का त्यौहार निकट है और पालिका क्षेत्र में सफाई न होने से गंदगी पसरी हुई है। उसी को ध्यान में रखते हुए तात्कालिक तौर पर चेयरमैन ने 20 सफाई कर्मियों को संविदा पर नियुक्त कर उनसे सफाई कराने की व्यवस्था की। कुछ लोगों के उकसाने पर धरनारत कर्मचारी लाठी - डंडे से सफाई करने वालों पर हमला बोल दिया। उसमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
- डा. मोहम्मद ताहिर, नवाबगंज नगरपालिका परिषद के चेयरमैन के पति।
- पुलिस फोर्स ने तो नवाबगंज में मंगलवार को सांप्रदायिक दंगा होने से बचा लिया। मैं तो तहसील दिवस में बैठा था। मारपीट और बलवा होने की सूचना मिलते ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात नियंत्रित किया और घायलों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
- जवाहर सिंह यादव, नवाबगंज थाना प्रभारी।
- हालात नियंत्रित है। एक पक्ष की ओर से एफआईआर कराई गई है और दूसरे पक्ष की तहरीर भी पुलिस को मिली है। शांति व्यवस्था की बहाल रखना पहली प्राथमिकता है। सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
-- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात।
-. सुबह धरना दे रहे सफाई कर्मियों को तहसील बुलाकर पालिका परिषद चेयरमैन द्वारा दिए गए भरोसे से अवगत करा दिया था। वे धरना खत्म कर काम पर लौटने को राजी हो गए। उसके बाद अचानक धरनास्थल पर हंगामे की सूचना आई तो तुरंत फोर्स मौके पर गई।
-- रजनीश राय, एसडीएम नवाबगंज।