फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लुटेरों के गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2015 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Mar 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शातिर लुटेरों के गैंग का खुलासा कर दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास लूट की दो बाइक, नगदी कपड़े बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन

नवाबगंज सीओ नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को मुखबिर ने रिठौरा-भोजीपुरा मार्ग पर ईदगाह के पास कई संदिग्ध लोगों आपस में खरीद फरोख्त करने की सूचना पुलिस को दी। इस पर एसओ अमर सिंह ने टीम के साथ जाकर घेराबंदी की। उनमें दो युवक  मौके पर पकड़ लिए गए। इनमें सीबीगंज निवासी शाहिद खां उर्फ  लोला और इमरान खां हैं। पुलिस के पूछताछ करने पर दोनों ने कई घटनाओं का खुलासा किया। उन्होंने उदरनपुर के पास हरहरपुर निवासी कारचोबी करखंदार व भोजीपुरा में ईशामुद्दीन बाइक लूट फतेहगंज पश्चिमी में 22 फरवरी को व्यापारी शाहिद को शंका पुल पर घायल कर 17 हजार रुपये व साड़ियां और इज्जतनगर इलाके में अमर सिंह की बहन से पर्स लूटने की घटनाएं कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हरहरपुर व भोजीपुरा से लूटी गई दोनों बाइक, इज्जतनगर में युवती से पर्स समेत लूटे तीन हजार रुपये और फतेहगंज पश्चिमी में व्यापारी से लूटी साड़ियां बरामद कर लीं। पूछताछ के बाद दोनों लुटेरों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी के समय तीन लुटेरे मौके से भागने में सफल रहे। पूछताछ के दौरान शाहिद और इमरान ने फरार हुए अपने साथियों के नाम अफसर उर्फ  गूजर निवासी मुड़िया अहमद नगर, अमित गंगवार निवासी चांदपुर ख्यालीराम, संजय निवासी अतरछैड़ी विशारतगंज बताए। उनकी तलाश में देर शाम तक पुलिस दबिश देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुके हैं लुटेरे
सीओ ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ प्रेमनगर थाने में छह, सीबीगंज में दो और भोजीपुरा फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर थाने में एक-एक मुकद्दमे दर्ज हैं।


ऐसे देते हैं घटना को अंजाम

माल लदे बाइक सवार को अकेला जाते देखकर लुटेरे पीछे लग जाते हैं। एकांत में पहुंचकर आवाज देने के साथ बाइक को गिराकर रोड से नीचे साइड में ले जाकर असलाह के बल पर लूट लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed