फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रेम विवाह कर ठुकराया दूसरी को अपनाया

Sun, 01 Mar 2015 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 01 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
 प्रेम विवाह करके कानपुर की महिला को ठुकराने और दूसरी शादी करने के आरोप में विमल कुमार शर्मा के खिलाफ बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना के लिए महिला थाने भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर के दलेलपुरवा निवासी दलित परिवार की माला चौधरी ने रोहली टोला निवासी विमल कुमार शर्मा से दस जनवरी 2006 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद माला ने एक बेटी को भी जन्म दिया। अब उसकी उम्र तकरीबन सात साल है। माला का दूसरा बच्चा होने वाला है। माला का आरोप है कि अब पति उससे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित कर रहा है। शराब पीकर पिटाई करता है, जान से मारने की धमकी देता है। 28 जनवरी 2014 को डिलीवरी के बहाने विमल उसे मायके छोड़ आए। ससुर ने उसे फोन पर बताया कि विमल गायब हो गए हैं। वह मायके से लौटी तो मालूम हुआ कि वह संध्या नाम की लड़की को लेकर कहीं चले गए हैं। घर में पति और संध्या की शादी का एक कागज उसके हाथ लग गया। माला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मद कासिम का कहना है कि पारिवारिक मामला है, इसलिए इसकी विवेचना महिला थाने को भेज दी गई है।    

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed