फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मां को बचाने आए बेटे को चाकू मारा

Fri, 13 Feb 2015 01:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Feb 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
घटना बारादरी इलाके के मोहल्ला गंगापुर की है। मोहल्ला निवासी अधिवक्ता राजेश चंद्र दीक्षित के घर के सामने बृहस्पतिवार रात नौ बजे एक मारुति वैन आकर रुकी। वैन में बैठे तीन लड़के शराब पी रहे थे और इधर से निकलने वाली महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। तभी राजेश की पत्नी कुसुम दीक्षित ने लड़कों का विरोध किया तो वह उन पर हमलावर हो गए। ये देख उनका पुत्र मयंक उनके बचाव को आया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार किया जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। शोरशराबा होने आसपास के कई लोग घरों से निकल आए और वैन को घेर लिया। एक लड़का तो मौका पाकर भाग निकला जबकि दो लड़कों को पुलिस पकड़कर मय वैन के थाने ले आई। इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने बताया कि मयंक पर हमला करने वाले सोनू, दीपक और लखपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed