फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बिहार से ब्याह कर लाया और 20 हजार में बेच दिया

Fri, 06 Feb 2015 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 06 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
रकुमपुर के नत्थूलाल का बेटा रामकुमार पिछले साल आठ अक्तूबर को बिहार के पटना जिले के थाना मतरे के दोषनगर गांव के नरेश शाह की बेटी गुड़िया को ब्याह कर लाया था। दोनों की शादी दोषनगर गांव के ही जानकी मंदिर में हुई थी। गुड़िया की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी को उसने अपनी बेटी का हालचाल जानने के लिए रामकुमार को फोन किया था। राजकुमार ने बताया कि गुड़िया कहीं चली गई है। बेटी की तलाश में वह बरेली आई तो राजकुमार बिना मिले ही कहीं चला गया। शक होने पर मुन्नी देवी एसएसपी से मिली और रामकुमार के खिलाफ बेटी को गायब करने की तहरीर दी। क्योलड़िया पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाकर जानकारी की तो पता चला कि रामकुमार ने गुड़िया को बरेली के सुभाषनगर निवासी अपने दोस्त महेंद्र को 20 हजार में बेच दिया है। हालांकि रामकुमार 15 दिन में गुड़िया को लाकर देने पर राजी हो गया। 15 दिन बीतने के बाद भी बेटी की बरामदगी नहीं होने पर मुन्नी देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामकुमार और महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


नया नहीं है मामला
बरेली। बिहार, पश्चिम बंगाल आदि दूसरे राज्यों से शादी कर लड़कियों को यहां बेचने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेती इस कारण बेचने और खरीदने वालों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले आगरा की गौरी नाम की युवती दिमागी हालत ठीक न होने के कारण मुरादाबाद रेलवे जंक्शन पर परिवार से बिछड़ गई थी। उसे बरेली के दो युवक ले आए थे। यहां उसे एक व्यक्ति को बेच दिया गया था। इसके बाद इसी युवती को भमोरा के एक ग्रामीण को बेचा गया। मामले का खुलासा हुआ तो युवती का पता तस्दीक हो गया और परिवार वाले उसे ले गए। हालांकि खरीद फरोख्त करने वाले दो युवकों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीबीगंज इलाके में भी एक महिला ने डीआईजी को पत्र देकर अपनी भाभी पर दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को पचास हजार में बेचे जाने का आरोप लगाया था। इस महिला को रामपुर में भी दो स्थानों पर बेचा गया था। करीब छह महीने पहले हाफिजगंज इलाके में एक ग्रामीण अपने से आधी से कम उम्र की लड़की के साथ पकड़ा गया था। छानबीन हुई तो पता चला कि वह युवती को पश्चिम बंगाल से खरीद कर लाया था और पत्नी बनाकर रख रहा था। चूंकि इस मामले में कोई शिकायत करने वाला नहीं मिला इसलिए पुलिस ने भी मामला दब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed