{"_id":"5c18a113bdec225725362aa3","slug":"couple-committed-suicide-by-hanging-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बाग में लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, एक ही दुपट्टे से झूलते मिले दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखीमपुर खीरी: बाग में लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, एक ही दुपट्टे से झूलते मिले दोनों
Tue, 18 Dec 2018 12:56 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद गांववाले
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को घर से लापता हुए प्रेमी युगल की लाशें मंगलवार की सुबह गांव के बाहर आम की बाग में पेड़ से लटकती हुई मिली। दोनों की लाशें एक ही डाल पर एक ही दुपट्टे से लटकी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली है।
मितौली थाना क्षेत्र के गांव रतहरा निवासी मेवा लाल मौर्य (25) दूसरी बिरादरी की आरती (21) नाम की लड़की से प्यार करता था। गांव वालों के अनुसार घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इस बीच सोमवार की शाम करीब 5 बजे मेवालाल और आरती अपने अपने घरों से लापता हो गए। काफी देर तक जब दोनों तलाशे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।
दोनों के परिजनों ने मितौली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। रात को पुलिस ने आसपास दोनों की तलाश भी की, लेकिन मंगलवार की सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो एक बाग में मेवा लाल और आरती के शव लटकते हुए मिले।
विज्ञापन
जिस बाग में दोनों की लाशें लटक रही थी, वह मेवालाल का ही बाग है। दोनों की लाशें आम के पेड़ की एक ही डाल पर, एक ही दुपट्टे से लटकी थी। पास में दोनों की चप्पलें रखी हुई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घर से भाग कर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी है। हालांकि दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।