फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Councilor 's son's death by falling into the pit of the elevator

सभासद के बेटे की लिफ्ट के गड्ढे में गिरकर मौत

Mon, 27 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
वार्ड छह ठाकुरद्वारा के सभासद संजीव सिंह के बेटे नीरज सिंह की पिलखुआ (हापुड़) में निर्माणाधीन जीएस मेडिकल कालेज में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट बनवाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। उसकी पांच महीने पहले शादी हुई थी और महीने भर पहले ही मेडिकल कालेज में नर्सिंग सुपरवाइजर की नौकरी ज्वाइन की थी। सभासद ने हास्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर पिलखुआ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सभासद संजीव सिंह के तीन बेटों में 25 वर्षीय नीरज सिंह सबसे बड़ा था। उसकी मां सावित्री सिंह स्थानीय पीएचसी में एएनएम हैं। उसने राजश्री हास्पिटल में कुछ दिन तक नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम किया था। इसके बाद वह जीएस मेडिकल कॉलेज नौकरी करने चला गया। संजीव ने बताया कि नीरज शनिवार रात 11 बजे ड्यूटी के दौरान उसने पत्नी से बात की थी। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पिता के अनुसार अस्पताल कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार वह पांचवीं मंजिल पर मोबाइल से बात कर रहा था। अंधेरे में लिफ्ट बनवाने के लिए छोड़ी खाली जगह के गड्ढे में गिर गया और कुछ ही पलों में मौत हो गई। इसी साल 26 जनवरी को उसकी शादी बहेड़ी की बबली से हुई थी। नीरज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर वाले उसका शव लेने हापुड़ रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed