{"_id":"577c0b6b4f1c1b93477f9c3b","slug":"corporation-tax-collector-to-stop-looted-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के टैक्स कलेक्टर को सफारी रोककर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम के टैक्स कलेक्टर को सफारी रोककर लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के टैक्स कलेक्टर विशम्भर पटेल की सफारी रोककर पांच लोगों ने 12 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर असलहों के बल पर चर्च के पास ले जाकर उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
मंगलवार की शाम को आशुतोष सिटी में रहने वाले टैक्स कलेक्टर ऑफिस से सफारी में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के आगे बढ़ने पर पांच लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि पांच लोग कार में ही मारपीट करते हुए उन्हें चर्च के पास ले गए। वहां उन्होंने मारपीट करके बारह हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद आरोपी कार से उतरकर फरार हो गए। घटना के बाद टैक्स कलेक्टर अपने घर चले गए। पिटाई से सिर में चोट लगने की वजह से वह निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे तो घटना की पुलिस को जानकारी दी गई। टैक्स कलेक्टर ने बताया कि वह लुटेरों के सामने आने पर पहचान लेंगे। वैसे वह किसी को नहीं जानता हैं। इसके बाद कैंट, कोतवाली और बारादरी पुलिस में सीमा को लेकर विवाद होने लगा। तीनों थानों की पुलिस ने पीड़ित के अस्पताल में पहुंचक र बात की। प्रभारी निरीक्षक बारादरी कमरुल हसन खां ने बताया कि तहरीर अभी तक नहीं आई है। टैक्स कलेक्टर की तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।