फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract given to favourite by changing name n NHM

कंपनी का नाम बदलकर चहेतों को दिलाया ठेका

Fri, 30 Mar 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 30 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Contract given to favourite by changing name n NHM
घोटाला - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)  में अधिकारी कंपनी का नाम बदलकर अपने चहेतों को ठेका दिला रहे हैं। चार ऐसी कंपनियों के नाम आए हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति किसी न कि सी तरह से जुड़़ा है। इनमें दो कंपनियों के पते बरेली के हैं। एनएचएम के आला अधिकारियों तक कंपनी बदलकर ठेका लेने के इस खेल की जानकारी पहुंच गई है, लेकिन किसी कंपनी पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

एनएचएम में टेंडर दिए जाने के नाम पर बड़ा खेल हुआ है। इस खेल में कुछ पुराने खिलाड़ियों को भी एक अधिकारी ने पछाड़ दिया है। पहले से ही बदनाम यह अधिकारी डबल गेम करता है। विभाग की कमाई के साथ कंपनी में अघोषित पार्टनरशिप का भी लाभ उठाता है। इस बार ईं-टेंडरिंग के जरिए कंपनियों को काम मिला है। अपनों को टेंडर देने के लिए यह हुआ कि तीन बार एक ही कं पनी का अकेला टेंडर डलवाया गया। तीन बार में किसी का टेंडर नहीं आया तो अप्रूबल लेकर उसी कंपनी को टेंडर दे दिया गया। इससे ई-टेंडरिंग का नियम भी पूरा हो गया और अपनों का भला भी कर दिया गया। ऐसा एक नहीं, चार कंपनियों के नाम से खेल हुआ है। इनमें दो कंपनियों के पते गाजियाबाद के हैं और दो के बरेली के हैं। हालांकि सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि टेंडरों में कोई खेल नहीं हुआ। कुछ पुराने लोगों को इस बार ठेके नहीं मिल पाए हैं। वही लोग शिकायतें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed