फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consisting of killing wife had lovers Lalaram

प्रेमी से मिलकर पत्नी ने की थी लालाराम की हत्या

Sun, 12 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 12 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
भमोरा/ बरेली। डेढ़ महीने पहले जेठ और देवरों पर पति की हत्या कर लड़के के अपहरण का आरोप लगाकर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पत्नी ही अपने पति की हत्यारिन निकली। पति उसके प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। इसलिए पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाकर बेहोश किया। फिर प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से उसके गले में साड़ी का फंदा डालकर उसे छत के कुंडे से लटकाकर मार डाला। खुद को बचाने के लिए जेठ, देवर, बहनोई और उसके छोटे भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। इतना ही नहीं, मृतक की पत्नी ने अपने लड़के के अपहरण का आरोप लगाकर इन पर अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। पुलिस की विवेचना में ये सब झूठ पाए जाने के बाद मृतका की पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल दोस्त अभी फरार है।  
विज्ञापन

 एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि ग्राम दलीपुर निवासी लाला राम पुत्र नत्थूलाल की पत्नी संतोष कुमारी ने 28 अप्रैल 2016 को भमोरा थाने में पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसे पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस ने लालाराम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी संतोष कुमारी ने बाद में अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जेठ नेमपाल, देवर डोरी लाल, तएरे बहनोई नेत्रपाल और उसके छोटे भाई छोटेलाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद पत्नी संतोष कुमारी ने अपने जेठ और देवरों पर अपने लड़के मुन्ना के अपहरण का मुकदमा भी भमौरा थाने में पंजीकृत कराया। 
विज्ञापन

इससे पुलिस को लालाराम केस में उसकी पत्नी के शामिल होने का शक गहराने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस कुंडे से लालाराम का फांसी लगाना बताया जा रहा था, उसकी ऊंचाई मात्र 6 फुट थी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने केस की विवेचना की। इसमें पाया गया कि मृतक लालाराम की पत्नी संतोष कुमारी के गांव के ही दुर्गपाल पुत्र रामभजन से एक साल से अवैध संबंध चल रहे थे। पति उसके प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसके लिए संतोष कुमारी ने प्रेमी दुर्गपाल और उसके दोस्त राजपाल उर्फ  बडे़ के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बना डाली। 28 अप्रैल की रात को राजपाल उर्फ बड़े ने पहले लालाराम को जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में बेहोश हो गया तो दुर्गपाल उसके सीने पर बैठ गया। पत्नी संतोष कुमारी ने  राजपाल की मदद से लालाराम के गले में साड़ी का फंदा डालकर उसे छत के कुंडे से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि प्रेमी का दोस्त राजपाल उर्फ बड़े अभी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed