फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Circuit House at the intersection of 3.90 lakh looted from Saraf

सर्किट हाउस चौराहे पर सराफ से 3.90 लाख की लूट

Fri, 24 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Circuit House at the intersection of 3.90 lakh looted from Saraf
सराफ स‌च‌िन
अति सुरक्षित माने जाने वाले सर्किट हाउस चौराहे पर सराफ से 3.90 लाख रुपये काली पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने लूट लिए। सराफ और उसके भाई ने बाइक पर लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। जमीन का बैनामा कराने के लिए सराफ ने रकम तीन बैंकों से निकाली थी। यह वारदात दोपहर करीब डेढ़ बजे सर्किट हाउस चौराहे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने हुई। दिनदहाड़े बड़ी वारदात से पुलिस में भी खलबली मच गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। 
विज्ञापन

थाना कोतवाली के मोहल्ला बिहारीपुर खत्रीयान निवासी सराफ सचिन मेहरोत्रा की आलमगीरी गंज में नंदन प्रसाद ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार को उन्हें जमीन का बैनामा कराना था। इसके लिए उन्होंने सर्किट हाउस चौराहे के निकट कोटक आईएजी बैंक से एक लाख 80 हजार रुपये निकाले थे। 30 हजार रुपये उन्होंने प्रभा टाकीज के पीएनबी से निकाले थे। इसके बाद सचिन अपने भाई अर्पित मेहरोत्रा और दोस्त तेजेंद्र सिंह के साथ दो बाइकों पर सवार होकर सर्किट हाउस चौराहे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक से 1.80 लाख रुपये निकालने आए थे। यहां से करीब डेढ़ बजे बाहर आ गए थे। सराफ ने 3 लाख 90 हजार रुपये की रकम को एक बैग में रखने के बाद उसे अपने दोस्त तेजेंद्र सिंह को सौंप दिया था। तेजेंद्र सिंह सड़क पर बैग लेकर खड़ा था। सचिन और अर्पित अपनी बैंक के सामने खड़ी बाइकों को निकाल रहे थे। इसी बीच चौकी चौराहे के तरफ से काले रंग की पल्सर पर सवार होकर दो युवक आ गए। उसमें एक हेलमेट पहना था। दूसरे के पास हेलमेट नहीं था। पीछे बैठे युवक ने तेजेंद्र सिंह के हाथ के नोटों भरा बैग छीन लिया और सर्किट हाउस रोड की तरफ बाइक दौड़ा दी। मोड़ पर उनकी बाइक बोलेरे से टकराने से बच गई। उधर, तेजेंद्र के शोर मचाते ही सचिन और अर्पित बाइक सवारों के पीछे पैदल की दौड़ गए। सर्किट हाउस के सामने पहुंचने के बाद उन्होंने बाइक सवार से लिफ्ट लेकर लुटेरों की तलाश की, लेकिन इसके बाद उनका पता नहीं लग पाया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी चौराहा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंच गए। बाद में प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा फिर सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा और एसपी सिटी समीर सौरभ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी ने बैंक में मैनेजर के कमरे में बैठकर वादी से बातचीत करके पूरी घटना की जानकारी की। बदमाशों का हुलिया पूछकर संदिग्धों की तलाश को टीमें लगा दीं, लेकिन अभी तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मांगी
आईसीआईसीआई बैंक के गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तो सड़क की तस्वीर नहीं आ रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस लुटेंरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा न हुआ तो आंदोलन होगा
बरेली। दिनदहाड़े सराफ के साथ हुई लूट की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि पॉश इलाकों में भी लूट की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा का कहना है कि सराफ कारोबारियों के साथ आए दिन वारदात हो रही हैं। सचिन के साथ हुई वारदात का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।   

लुटेरों के हुलिए के बारे में पता करके उनकी तलाश कराई जा रही है। इस तरह लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों के फोटो का कलेक्शन करके सराफ को दिखाकर पहचान कराई जाएगी। टीमें लगी हैं, उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा- समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed