{"_id":"a9b8b18ea1231de891688a65b64f6654","slug":"chori-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के अर्दली के घर में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमिश्नर के अर्दली के घर में चोरी
बरेली
Updated Sat, 20 Dec 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला क्षेत्र में कमिश्नर के अर्दली का बंद घर शुक्रवार रात चोरों ने खंगाल लिया। घर के ताले तोड़कर वे जेवर समेत करीब तीन लाख का माल ले गए। सूचना मिलने पर शनिवार शाम लौटे परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो किला चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना किया।
किला छावनी में सत्कार स्कूल के पास रहने वाले कृपाल सिंह कमिश्नर के अर्दली हैं जिनकी ड्यूटी उनके कार्यालय पर रहती है। कृपाल सिंह शुक्रवार को घर में ताला लगाकर पत्नी गीता और तीनों बच्चों के साथ बहन विद्यावती के घर आंवला के सेंधा गांव गए थे। शनिवार शाम पड़ोस में रहने वाले भाई लेखराज ने उन्हें मोबाइल पर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी तो वे घर लौटे। घर में सेफ और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। सोने और चांदी के जेवरों के साथ चोर डीवीडी, टीवी, दो सिलेंडर, साड़ियां और पीतल के बर्तन आदि चुरा ले गए थे। कृपाल सिंह ने थाने में सूचना दी तो चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मुआयना कर स्थिति देखी। उन्होंने कृपाराम से चोरी गए माल की सूची के साथ तहरीर देने को कहा है।