{"_id":"e8113f4123550e8642b24b809a6632e5","slug":"chori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कॉलोनी में बंद पड़े घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक कॉलोनी में बंद पड़े घर में चोरी
बीरेली
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार रात सैनिक कॉलोनी में चोर रिटायर्ड मत्स्य अधिकारी धीरेंद्र सक्सेना के बंद घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का जेवर और नगदी चुरा ले गए।
सैनिक कॉलोनी निवासी धीरेंद्र सक्सेना का बेटा अवनीश और बेटी स्वाति सक्सेना हैदराबाद में नौकरी करते हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है। वह यहां अकेले रहते हैं। उनके घर में श्रीपति चमोली किराए पर रहते हैं। धीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने आगरा गए थे। शनिवार सुबह खबर मिली कि ताले तोड़कर चोरों ने उनका घर खंगाल लिया है। इस दौरान चोरों ने उनके किराएदार को बाहर से बंद कर दिया। पति-पत्नी ने सुबह शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बाहर से दरवाजा खोला। इसके बाद उन्हें फोन पर चोरी की सूचना दी गई।
धीरेंद्र सक्सेना घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर से करीब दस तोले सोने के जेवर और आठ हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए हैं। कुछ जेवर उनकी पत्नी के थे और कुछ उनकी बेटी स्वाति के। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। एसओ इज्जतनगर कमल सिंह यादव ने बताया कि घटना की छानबीन करा रहे हैं। चोरी करने वाले आसपास के ही लोग हैं जिन्हें यह मालूम है कि धीरेंद्र सक्सेना घर में नहीं है।