{"_id":"35a3ea5654ab4d7841aa52a4cb7280ef","slug":"cheating-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकरगंज में दुकानदार के घर ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाकरगंज में दुकानदार के घर ढाई लाख की चोरी
बरेली
Updated Tue, 30 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाकरगंज इलाके के दुकानदार तौकीर खां रविवार बहन की शादी में व्यस्त थे। इसी दौरान चोर उनके बंद घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये का माल और नगदी समेट ले गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।
थाना किला के बाकरगंज निवासी तौकीर खां दुकान घर के बाहर ही है। रविवार को उनकी बहन नगमा की शादी थी। पूरा परिवार दू्ल्हा मियां के मजार के पास मैरिज लॉन में शादी समारोह में था। घर में ताला लगा हुआ था। रात करीब ढाई बजे नगमा की विदाई करने के बाद तौकीर और उसके परिवार के लोग घर पहुंचे तो मेनगेट और दुकाने के ताले टूटे हुए थे। गल्ले से तीस हजार रुपये का कैश गायब था। तौकीर के मुताबिक उसने घर में दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां भी कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से 60 हजार रुपये कैश, सोने की अंगूठी, झुमके और कीमती कपड़े गायब थे। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है।