फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cause notice to the captains of the five districts

पांच जिलों के कप्तानों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 23 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले थाना बारादरी में घुसकर मारपीट बलवा करने और मथुरा जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव समेत अन्य आरोपियों पर तीन जून को जारी वारंट तामील कराये जाने के संबंध में कोई भी रिपोर्ट न भेजे जाने को न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में एसीजेएम शक्ति सिंह ने पांच जनपदों के पुलिस कप्तानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन

न्यायालय की ओर से गोरखपुर के थाना पुरवा प्रेमचन्द, गाजीपुर के थाना भरदा निवासी रामवृक्ष यादव उर्फ राम कृष्ण यादव, झांसी के थाना फतेहपुर निवासी महिपाल सिंह अहीर, कन्नौज के थाना ठडिया निवासी कंचनसिंह, बदायूं के थाना हजरतपुर निवासी रामवीर पर वारंट तामील कराये जाने को भेजे गए लेकिन शुक्रवार को नियत तिथि पर इन जनपदों से तामीला के संबंध में कोई भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं र्हुई। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसीजेएम शक्ति सिंह ने एसएसपी गोरखपुर, एसपी गाजीपुर, एसएसपी झांसी, एसपी कन्नौज व एसएसपी बदायूं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है वारंट तामीला के संबंध में कोई भी आख्या न्यायालय न भेजा जाना घोर आपत्तिजनक है, वे स्पष्ट करें कि किन परिस्थितियों में अभियुक्तगणों के विरुद्ध जारी वारंट का तामीला नहीं किया गया और क्यों न उनके विरुद्ध न्यायालय के आदेश का अनुपालन न किये जाने के लिए समुचित कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

बता दें कि बिना अनुमति सभा करने पर पुलिस से विवाद के बाद 21 सितंबर 2013 को रामवृक्ष यादव ने अपने साथियों के साथ गाड़ियों सहित थाना बारादरी में घुसकर पुलिस से मारपीट और हंगामा किया था। इसमें रामवृक्ष यादव सहित 23 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। आरोप पत्र न्यायालय में आने पर तीन जून को इन अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी कि ए गए। इनमें सूबेदार, महेश भदौरिया, विजय पाल, भागीरथ, चरण सिंह, छोटेलाल, रमेशचन्द्र सैनी, अभिलेश, राकेश, दीनानाथ, लालता प्रसाद, रामवीर, कैलाश, प्रेमनरायन, राम औतार, विजय कुमार पहले ही कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं। इस मामले में 23 अगस्त तिथि नियत की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed