{"_id":"842095e2dd0be043a72cb1064510b1d8","slug":"cant-bord-election-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड के चुनाव में शुरू हुआ दारू का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट बोर्ड के चुनाव में शुरू हुआ दारू का खेल
बरेली
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड के सभासद पद के चुनाव में प्रत्याशियों ने वोटरों को दारू पिलाकर मदहोश करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को आबकारी विभाग ने वोटरों को बांटने के लिए लाई गईं दारू की 40 बोतलें सदर बाजार में एक मकान से बरामद कर पड़ोस में रहने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया।
कैंटोमेंट बोर्ड के सभासद पद का चुनाव 11 जनवरी को होना है। प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमाने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर प्रत्याशी वोटरों को दारू पिलाकर उन्हें झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को चुनाव में बांटने के लिए हरियाणा की शराब लाए जाने की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने कैंट थाने की पुलिस के साथ सदर बाजार निवासी व्यापारी सीतेश अग्रवाल के मकान के पास खाली खंडहर पड़े मकान में छापा मारा। यहां से हरियाणा की 40 बोतल भरी हुई शराब और 30 बोतल खाली बरामद हुई। पुलिस ने शराब रखने के आरोप में सीतेश अग्रवाल को अदालत में पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज मिश्रा ने 20 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही राशि का मुचलका दाखिल करने पर उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। व्यापारी सीतेश का कहना था कि नए साल के जश्न में कुछ लोगों ने उसके घर के पास खाली पड़े घर में हरियाणा की शराब रख दी थी। उसे बेवजह गिरफ्तार कर लिया गया।