{"_id":"c3e4f0762934ac4b282e1f0cc9e6c49a","slug":"cand-bord-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को रिझाया तो खैर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटरों को रिझाया तो खैर नहीं
बरेली
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड के सदस्य पद के प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर एडीएम सिटी आलोक कुमार ने साफ हिदायत दी कि अगर प्रत्याशियों को रिझाने की कोशिश हुई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की तमाम शिकायतें मिल रही हैं, यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
एडीएम सिटी ने मंगलवार को युगवीणा लाइब्रेरी सभागार में बोर्ड के सभी 57 प्रत्याशियों की बैठक में बताया कि कैंट क्षेत्र में धारा 144 लागू है, सबको इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर बेहिसाब लगाए गए चुनावी बैनर-पोस्टर भी हटाने के निर्देश दिए। बैठक में कई प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप भी लगाए। एडीएम ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कही। आरओ ने प्रत्याशियों से कहा कि पूरे कैंट क्षेत्र में चुनाव प्रचार की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर नजर रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट भी लगाए जा रहे हैं। मतदाताओं को आईडी प्रूफ दिखाने पर ही वोट डालने का मौका दिया जाएगा। बैठक में प्रत्याशियों ने सैन्य क्षेत्र के मतदाताओं से भी संपर्क करने की अनुमति देने की मांग की लेकिन इससे साफ इनकार कर दिया गया। इससे पहले मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कैंट बोर्ड का स्टाफ भी मौजूद रहा।