{"_id":"5877dfd24f1c1b922bba9ac3","slug":"bypass-the-big-day-are-leaving-guvanshiy-cattle-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाईपास से रोज निकल रहे हैं गौवंशीय पशु के ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा बाईपास से रोज निकल रहे हैं गौवंशीय पशु के ट्रक
बरेली
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा बाईपास पर रोजाना गौवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया, लेकिन तस्कर फिर से पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग गए। ट्रक तस्करों ने अहलादपुर के पास ढाबे के पीछे खेत में खड़ा कर दिया था। पुलिस से बचने को खेत में छिपकर भागे हैं। ट्रक से बरामद 55 पशुओं को पीलीभीत गौशाला भिजवाकर मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पांच पशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार को तड़के ही चार बजे गौवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बरेली की तरफ से आ रहा था। थाना इज्जतनगर की अहलादपुर चौकी इंचार्ज सिद्धांत वर्मा चौकी के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे ते। उन्होंने टीम के साथ पीछा किया तो चालक ट्रक लेकर बड़ा बाईपास पर ही ढाबे के पीछे खेत में ले गया। वहां से चालक और उसमें सवार पशु तस्कर फरार हो गए। ट्रक में 55 गौवंशीय पशु बरामद हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पशुओं को गौशाला भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश करके उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ट्रक मालिक को भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।