फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buying goat awarded two thousand counterfeit notes

बकरी खरीदकर थमा दिए दो हजार के नकली नोट

Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
देवचरा बाजार में खरीदी गई बकरी की कीमत चुकाते हुए विक्रेता को खरीदारों ने दो हजार के दो नकली नोट थमा दिए। लिखा पढ़ी के दौरान बाजार मालिक ने जब नोट देखकर बताया कि यह नकली हैं। इस पर पुलिस ने बकरी खरीदने वाली महिला और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। उनके पास से आठ नोट और नकली बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

भमोरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाजार लगी थी। इसमें बिनावर (बदायूं) के गांव मिधौनिया निवासी उदयवीर अपनी बकरी बेचने आया था। भमोरा के गांव देवचरा निवासी जमुना देवी और रामपुर बुजुर्ग गांव का बाबू बाजार पहुंची और उदयवीर की बकरी का सौदा किया। उदयवीर बकरी के छह हजार रुपये मांग रहा था। जबकि सौदा 52 सौ रुपये में तय हो गया। इसके बाद जमुना देवी और बाबू ने उसे दो हजार के दो नोट देकर भुगतान किया। बकरी बिक्री की लिखा पढ़ी कराने के लिए उदयवीर बाजार मालिक राजेश प्रताप सिंह के पास पहुंचा। उसने उसे दो हजार के नोट दिखाए तो यह नोट मनोरंजन बैंक के नकली नोट पाए गए। इस पर राजेश ने उदयवीर से कहा कि तुम्हें नकली नोट दे दिए हैं। तभी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस जमुना देवी और बाबू को थाने ले गई। तलाशी में जमुना देवी के पास से दो हजार के सात नोट और पांच सौ का एक नकली नोट मिला है। पुलिस ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed