{"_id":"5ace67404f1c1bca3d8b4a47","slug":"bus-going-to-nepal-overturns","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की झपकी से खाई में पलटी नेपाल की बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर की झपकी से खाई में पलटी नेपाल की बस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से नेपाल जा रही नेपाल की बस बुधवार तड़के पीलीभीत हाईवे पर लभेड़ा के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ड्राइवर को झपकी आने से हुए हादसे के बाद बस में सो रहे मुसाफिरों में कोहराम मच गया। बस में सवार 45 लोग चोटिल हो गए जिनमें छह को ज्यादा चोट थी। मरहमपट्टी के बाद सभी को दूसरी बस से नेपाल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आनंद विहार से मंगलवार रात नेपाल परिवहन की बस नेपाल के लिए चली थी। नेपाल के ही थाना भीराकलां का चालक आलोक कुमार बस चला रहा था। बस में 45 सवारियां थीं। बुधवार तड़के चार बजे जैसे ही बस बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव लभेड़ा से आगे जनता ढाबा के पास पहुंची, चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद इनमें चीख पुकार मच गई। राहगीर भी मुसाफिरों को बचाने दौड़ पड़े। हालांकि पलटते ही बस का गेट नीचे दबा होने से समस्या आई।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बस के दूसरी साइड व सामने के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। चालक आलोक कुमार के साथ ही सीताराम समेत छह लोगों को ज्यादा चोट लगी थी। बाकी 39 लोगों को हल्की खरोंच आई। घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार भी करा दिया। बाद में बरेली से रोडवेज बस भेजकर सभी मुसाफिरों को नेपाल भेजा गया। एसओ श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी मुसाफिर खतरे से बाहर हैं। उन्हें नेपाल भेज दिया गया है।
विज्ञापन