फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus collided with the truck fell from the bridge , 20 injured

ट्रक से टकराकर पुल से गिरी बस, 20 यात्री घायल

Mon, 16 May 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली Updated Mon, 16 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
 Bus collided with the truck fell from the bridge , 20 injured
बस
 कानपुर से लौट रही सवारियाें से भरी पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस रविवार सुबह छह बजे काढ़ू पुल पर ट्रक की टक्कर से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार बीस यात्री घायल हो गए। इनमें नौ की हालत गंभीर है। बस में कुल 28 यात्री सफर कर रहे थे। हादसे के बाद बस के चालक परिचालक और ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।  
विज्ञापन

 पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी-25, बीटी-3756 रविवार सुबह कानपुर से लौटकर पीलीभीत जा रही थी। हाफिजगंज में काढू पुल के पास पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। चालक ने बस को सड़क के दूसरी ओर काटने का प्रयास किया तो रेलिंग तोड़ते हुए बस पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में 20 यात्री घायल हुए। इनमें नौ यात्रियों की हालत गंभीर है। जिनको अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होते ही बस के अंदर फंसे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला और एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों से उन्हें अस्पताल पहुंचवाया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने भी बचे हुए यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। रोडवेज के चालक सुनील कुमार और परिचालक सतीश दुबे समेत ट्रक चालक सुशील कुमार भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है। दुघर्टना के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
 सहमे यात्री, बच गया बड़ा हादसा
घायल सर्वेश निवासी गांव डंडूरी लखीमपुर ने बताया कि वह अपने भाई हरेश और दोस्त कल्लो के साथ बरेली से वापस घर जा रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि बस ट्रक से टकराकर 15 फुट नीचे गिरी। अगर बस ने पलटा खाया होता तो न जानें कितनी जानें चली जातीं।  कानपुर के संजय सत्यनरायण और सपनाक भी बस पलटने के बाद सहमे नजर आए। हादसे में घायल सुमन इनके पति नकुल और बहू सुनीता एक ही परिवार के हैं। वह कानपुर से पीलीभीत अपनी बेटी के कीर्तन में जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची 
सुमन, नकुल, सुनीता, (निवासी कानपुर) रमेश यादव, रमाकांत यादव, सर्वेश कुमार, (कानपुर) कल्लू  (तहसील निघासन लखीमपुर खीरी), सुखमंगल, महेंद्र प्रकाश आदि।   

              
‘काढ़ू पुल के पास पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस सुबह सवा छह बजे पुल के नीचे गिर गई। उसमें घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक और बस दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। चालक परिचालक फरार हैं।’ धर्मेंद्र कुमार, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed