{"_id":"5759bf9b4f1c1b250b9c5119","slug":"bsp-district-president-s-nephew-implicated-in-raising-the-girl-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की उठाने में फंसा बसपा जिलाध्यक्ष का भतीजा, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की उठाने में फंसा बसपा जिलाध्यक्ष का भतीजा, मुकदमा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर के भतीजे हर्षित सागर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में दूसरी बिरादरी की लड़की का अपहरण कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस दबिश देने गई तो आरोपी और उसके परिवार वाला कोई नहीं मिला। वे वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन का पता लगवाया जा रहा है।
कोतवाली इलाके के बड़े स्वीट हाउस के मैनेजर की 21 वर्षीय बेटी आठ जून को दोपहर दो बजे घर से स्कूटी लेकर प्रेमनगर से सामान लाने को कहकर निकली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उनकी बेटी को बानखाना में रहने वाला हर्षित सागर फोन पर और आते जाते परेशान करता था। हर्षित का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि हर्षित सागर, उसके पिता राजेंद्र सागर, मां, भाई और बहन उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। हर्षित सागर ने 20 मई को उनकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर हर्षित सागर और उसके परिवार वालों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बानखाना में दबिश दी, लेकिन घर में ताले लटके मिले। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा है कि दोनों कहां है।
हर्षित सागर उनका तहेरे भाई का लड़का है। उसका हर्षित के परिवार से ज्यादा लेना-देना नहीं रहता है। हमारे आगे भी लड़कियां हैं। उसने जैसा किया है वैसा भरेगा-नरेंद्र सागर, बसपा जिलाध्यक्ष