{"_id":"56edb5114f1c1b0f678b4e9b","slug":"bsc-in-bareilly-college-student-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली कॉलेज में बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में माधोबाड़ी की छात्रा से छेड़छाड़ करते युवक को गार्ड की मदद से छात्रनेताओं ने पकड़कर जमकर पीटा। बाद में पुलिस को सौंप दिया। वह छात्राओं की भीड़ में घुसकर छात्रा से अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी का चालान करके जेल भिजवा दिया है।
बरेली कॉलेज में खुलेआम छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन ऐसे लोगों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। शनिवार को परीक्षा शुरू होने से पहले छात्राएं नोटिस बोर्ड पर अपना रोल नंबर देख रही थीं। इन छात्राओं के बीच ही चौपुला बगिया का रहने वाले लड़के सूरज कुमार घुस गया। वह गलत हरकतें करने के साथ ही एक लड़की को खींचकर ले जाने लगा। गार्ड ने लड़की ले जाते हुए देख लिया। पास में ही बैरियर पर चौकी इंचार्ज बैठे थे। गार्ड ने लड़के को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। बरेली कॉलेज इस मामले में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं था। बरेली कॉलेज का कहना था कि जब तक छात्रा लिखकर नहीं देगी, वह कार्रवाई नहीं करेंगे। चौकी इंचार्ज ने महिला पुलिस से कहा। महिला पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की और साइकिल स्टैंड पर खड़े छात्रनेता विशाल यादव उस लड़के को पकड़ लाए। छेड़छाड़ के आरोपी की छात्रनेताओं ने पिटाई करने के बाद बारादरी पुलिस को सौंप दिया। छात्रा का आरोप है कि लड़का उसे करीब एक साल से परेशान कर रहा है। वह आते-जाते उसे इशारे करता था। कई बार उसने बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने सूरज कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया। कई घंटे तक लड़के के माता-पिता छात्रा के माता से समझौता करने के बात करते रहे, लेकिन छात्रा ने लड़के को माफ करने से साफ मना कर दिया।