फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Briefcase theft by breaking the glass of the lawyer's car

अधिवक्ता की कार का शीशा तोड़कर ब्रीफकेस चोरी

Sat, 20 May 2017 01:42 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 20 May 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Briefcase theft by breaking the glass of the lawyer's car
Briefcase theft by breaking the glass of the lawyer's car - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कचहरी के पीछे शराब गोदाम के पास एक अधिवक्ता की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने बैग चोरी कर लिया। अधिवक्ता ने यूपी 100 को फोन करके घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुुटेज जांच रही है।
विज्ञापन

कचहरी में अधिवक्ता अनिल कुमार माथुर ने हाल में नई अमेज कार खरीदी है। वह शुक्रवार को कार से कचहरी पहुंचे। शराब गोदाम वाली रोड पर कार खड़ी करने के बाद वह शाम को लौटे। उनकी कार की पिछली सीट पर एक ब्रीफकेस रखा हुआ था। वापस लौटने पर पता चला कि कार का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा हुआ ब्रीफकेस चोरी हो गया था। बड़ी संख्या में अधिवक्ता इकट्ठा हो गए। पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। अनिल ने बताया कि ब्रीफकेस में केस से संबंधित दस्तावेज, बैंक के कागज और करीब 20 हजार रुपये रखे हुए थे। कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed