फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both PAC young wreck station suspended

थाने में उत्पात मचाने वाले दोनों पीएसी जवान निलंबित

Sun, 05 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 05 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में थाने में घुसकर उत्पात मचाने वाले दोनों जवानों को पीएसी कमांडेंट ने निलंबित कर दिया है। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने दोनों जवानों के अभद्रता करने की रिपोर्ट कमांडेंट को भेजी थी। इसी आधार पर दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर जांच बिठा दी गई। 
विज्ञापन

 आठवीं पीएसी वाहिनी के दो जवान अमित और राजू शुक्रवार की रात शराब के नशे में इज्जतनगर थाने में घुस गए थे। पहरे पर तैनात सिपाही ने जब दोनों को थाने के अंदर जाने से रोका तो वह उससे झगड़ने लगे और इंस्पेक्टर को बुलाने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इस पर थाने के अंदर बैठे मुंशी और अन्य पुलिस स्टाफ दफ्तर से निकलकर बाहर आया। दोनों ने पुलिस स्टाफ के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज भी किया था। इसमें थाने की कुर्सियां भी टूटी थीं। दोनों जवानों को कुछ देर के लिए हवालात में भी डाला गया था। बाद में ये पता चलने पर कि वो पीएसी जवान हैं, पुलिस ने दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया था। इज्जतनगर पुलिस ने रात में ही दोनों के उत्पात की खबर मौखिक रुप से पीएसी कमांडेंट को दी थी। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी से लिखित रिपोर्ट भेजने को कहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने दोनों के खिलाफ शनिवार को पीएसी कमांडेंट को लिखित रिपोर्ट भेजी। इस पर पीएसी कमांडेंट ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


‘शराब के नशे में थाने के अंदर घुसकर हंगामा करने वाले दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।’ आनंद कुलकर्णी, कमांडेंट पीएसी आठवीं वाहिनी   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed