फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Borrowed money entered the house firing on demand

उधार के पैसे मांगने पर घर में घुसकर फायरिंग

Mon, 28 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 28 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
उधार दिए गए सवा लाख रुपये मांगने पर बकायेदार ने अपने साथियों के साथ युवक के घर धावा बोल दिया। युवक और उसके परिवार वालों को मारपीट कर घायल कर दिया। यही नहीं फायरिंग कर दहशत भी फैलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चली हुई गोली का एक खोखा बरामद किया है। 
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के धिमरी भगवानपुर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि दो साल पहले गांव के ही प्रमोद की बहन की शादी थी। उसने प्रमोद को सवा लाख रुपये उधार दिए थे। शादी के बाद पैसा वापस देने की बात कही गई, लेकिन कई बार वायदे के बाद भी पैसा वापस नहीं दिया गया। कृष्णपाल ने बताया कि रविवार शाम साढ़े सात बजे प्रमोद उसका साथी राम सेवक, नरेंद्र और रोहित उसके घर में घुस आए। मारपीट की गई। जिसमें कृष्णपाल, उसका चाचा हरीश और बहन प्रीति घायल हो गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए, तभी मारपीट करने वाले भाग गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed