फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP District president's nephew dies in accident

हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP District president's nephew dies in accident
BJP District president's nephew dies in accident - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पीलीभीत रोड पर विलयधाम के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के 23 वर्षीय भतीजे अंकुर राठौर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी रविंद्र सक्सेना जख्मी हो गए। घायल को मिशन अस्पातल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

कस्बा नवाबगंज के मैन रोड निवासी अंकुर राठौर का शनिवार को बर्थ-डे था। अंकुर बीए की पढ़ाई कर रहे थे। रविवार को रात करीब नौ बजे वह कस्बे के ही मोहल्ला काहरान निवासी दोस्त रविंद्र सक्सेना के साथ बाइक से इटावा शादी में जाने को शॉपिंग करके लौट रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक ने विलयधाम के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौत हो गई। जबकि रविंद्र गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष अस्पताल पहुंच गए। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed