फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike stopped buying Buffalo 65 thousand robbed

बाइक रुकवाकर भैंस खरीद के 65 हजार लूटे

Mon, 18 Jan 2016 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bike stopped buying Buffalo 65 thousand robbed
मीरगंज। सिंधौली ईंट भट्ठे के पास सशस्त्र बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। धर्मपुरा के पशुपालक से भैंस खरीदने को रखे 65 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर बदमाश मीरगंज की तरफ फरार हो गए। कई घंटे बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना शीशगढ़ के गांव धर्मपुरा निवासी दिलशाद खां, अपने बेटे एजाज खां और साढ़ू के बेटे यासीन खां संग बाइक से भैंस खरीदने मीरगंज आए थे। मनपसंद भैंस न मिलने पर तीनों घर वापस लौट रहे थे। बाइक दिलशाद चला रहे थे। मीरगंज-सहोड़ा रोड पर सिंधौली भट्ठे के पास दोपहर लगभग डेढ़ बजे मीरगंज दिशा से आए चार सशस्त्र लुटेरों ने दो बाइक आगे लगाकर इन्हें रोक लिया। उन्होंने तमंचे दिखाकर भैंस खरीदने को रखे 65 हजार रुपयों की थैली और मोबाइल लूट लिया। दिलशाद आदि ने लूट का विरोध करते हुए हाथापाई भी की लेकिन लुटेरे हथियारों से डराकर लूटी रकम और मोबाइल लेकर मीरगंज की तरफ भाग गए। लूट में इस्तेमाल बाइक बजाज पल्सर और हीरो होंडा की बताई जा रही हैं। दिनदहाड़े लूट के बाद शोर मचाने पर भट्ठे के मजदूर और खेतों में काम कर रहे कई किसान भी पहुंच गए लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। धर्मपुरा के पूर्व प्रधान शरीफ खां के बहनोई दिलशाद ने मीरगंज थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में घंटों आनाकानी करती रही। दबाव बढ़ने पर आखिरकार शाम को चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट लिख ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed