{"_id":"5ac376d14f1c1bcb618b5208","slug":"beware-this-is-the-crime-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह है क्राइम रूट, रात में रहें होशियार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यह है क्राइम रूट, रात में रहें होशियार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत बाईपास पर डोहरा का इलाका बढ़ते अपराधों के लिए जाना जा रहा है। हत्या के कई मामलों में सबूत मिटाने के लिए कातिलों के सन्नाटे में डूबा रहने वाला यही इलाका इस्तेमाल करने की घटनाएं हो चुकी हैं। युवतियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं के लिए यह इलाका काफी बदनाम हो चुका है। सुरेश शर्मा नगर चौराहे से एग्जीक्यूटिव क्लब की ओर जाने वाली रोड पर बाइकर्स गैंग आए दिन मोेबाइल लूट और चेन स्नैचिंग की वारदातें अंजाम देता है। यहां बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बावजूद पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल देने में नाकाम हैं।
दिसंबर 2017 में डोहरा के पास एक मेडिकल कॉलेज के सामने कूड़े में नर कंकाल जलते हुए मिले थे। कूड़े में नर कंकाल मिलने के बाद मचे हड़कंप के बावजूद अभी तक यह नहीं पता चला कि ये कंकाल किसके थे और वहां कैसे पहुंचे। पुलिस भी अंदेशा जाहिर करती रही कि किसी युवक की हत्या करने के बाद उसका शव यहां फेंका गया। जिसका मांस तो जानवर नोच गए, लेकिन कंकाल यही पड़ा रहा। इस हिस्से में सर्च अभियान चलाने के बाद दूर तक हड्डियां फैली हुई मिली थी। यह हिस्सा हड्डियों से पटा पड़ा था, लेकिन दो दिन बाद ही मेडिकल कॉलेज ने यहां मिट्टी पड़वा कर सबूत मिटा दिए। अब दोबारा इसी तरह की घटना सामने आई है।
अक्सर होते हैं दुष्कर्म और छेड़छाड़
- एक मेडिकल कॉलेज की नर्स के साथ ड्यूटी खत्म करके घर वापस जाते वक्त तीन बदमाशों ने घेरकर दुष्कर्म किया था। फिर पर्स लूटकर भाग निकले थे। बाद में जीतू कश्यप गिरोह के बदमाशों को इस दुष्कर्म कांड में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
- दुर्गानगर की रहने वाली एक लड़की ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घर का सामान खरीदने के जाते वक्त उसका अपहरण करके डोहरा लाए, यहां झाड़ियों में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था।
- एक महिला क्षेत्रीय पंचायत सदस्य के डोहरा स्थित घर में घुसकर मारपीट करके अश्लील हरकत की गई। पुलिस को सूचना देने पहले आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।
हत्या के बाद फेंकी जाती है लाशें
डोहरा मोड़ पर नवादा शेखान के अयान की हत्या करने के बाद लाश को बोरी में फेंका गया था। शिनाख्त के बाद पुलिस की जांच में उसका चाचा और उसका दोस्त ही हत्या के आरोप में पकड़ा गया और उसको जेल भेजा गया। इस हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया था। बीते साल यहां एक बोरे में महिला की लाश मिली थी, लेकिन अभी तक न तो उसकी शिनाख्त हो सकी और न ही उसका कुछ पता चला। यह केस भी अब डंप हो चुका है।
बाइकर्स गिरोह भी रहता है सक्रिय
सुरेश शर्मा नगर चौराहे से रुहेलखंड डेंटल कॉलेज को जाने वाली रोड बाइकर्स गिरोह के निशाने पर रहती है। यहां कई बरातघर होने की वजह से मोबाइल लूट का अड्डा बन चुका है। खासकर युवा वर्ग को टारगेट करके उनके मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकलते हैं। हालांकि पुलिस ने बीते साल यहां से तीन बदमाशों को पकड़कर आठ मोबाइल बरामद कराए थे। लेकिन इसके बावजूद यहां लूट की वारदातें नहीं थम रही है। पीलीभीत हाईवे पर दर्जनों बरातघर और फीनिक्स मॉल होने की वजह से लूट करने और भागने के लिए सबसे मुफीद जगह है।