फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beware! ATM thiefs on move

सावधान! कहीं कोई आपका एटीएम बदलने की फिराक में तो नहीं

Tue, 13 Feb 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 13 Feb 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Beware! ATM thiefs on move
ATM
 एटीएम से रुपये निकालते वक्त अपने आस-पास मौजूद लोगों पर नजर रखें.. कहीं कोई आपका पासवर्ड तो नहीं देख रहा है। अगर एटीएम बूथ से निकलते वक्त किसी से टकराकर आपका एटीएम कार्ड गिर जाए तो उसे किसी दूसरे को न उठाने दें.. अगर उसने उठाया तो वह इतनी सफाई से कार्ड बदल देगा कि आपको पता भी नहीं चलेगा। शहर में इन दिनों एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रकम उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय है। ये नटवरलाल एटीएम कार्ड बदलकर दो लोगों को डेढ़ लाख रुपये की चपत लगा चुके हैं। प्रेमनगर और इज्जतनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन


केस नंबर- 1
प्रधानाचार्य के खाते से निकले 38 हजार रुपये
फरीदपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने अपने नौकर ध्रुव को एटीएम कार्ड देकर रुपये निकालनेे भेजा। ध्रुव ने मिनी बाईपास पर दिवाकर अस्पताल के सामने एचडीएफसी के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। उस वक्त एटीएम बूथ में दो युवक भी मौजूद थे। उन्होंने रुपया निकालने में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में प्रधानाचार्य के एटीएम कार्ड से तीन बार में 38 हजार रुपये रामपुर के एक एटीएम से निकाल लिए।
विज्ञापन

केस नंबर-2
टकराकर एटीएम कार्ड गिरा तो बदल लिया
एक कोरियर कंपनी की संचालिका नेहा नाथ पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। कार्ड लगाने के बाद भी रुपये नहीं निकले तो वह जाने लगीं, तभी एटीएम बूथ के दरवाजे पर खड़े दो युवक अंदर घुसते वक्त जानबूझकर नेहा से टकरा गए। इससे उनके हाथ से एटीएम कार्ड छूटकर नीचे गिर गया। नेहा अपना कार्ड उठा पातीं उससे पहले उनमें से एक युवक ने उनका कार्ड उठा लिया और खेद प्रकट करते हुए लौटा दिया। इस बीच उसने इतनी सफाई से कार्ड बदल लिया कि नेहा को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद उनके खाते से बदायूं के जनता ज्वैलर्स की दुकान से सवा लाख रुपये की ज्वेलरी खरीद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है। वारदात करने के बाद बदायूं या रामपुर में रुपया निकालना बता रहा है कि वे यहां के नहीं हैं। जल्दी बदमाशों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रमेश भारतीय, एसपी क्राइम 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed