फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Become a hero, BJP leader and Inspector. Women in the Depression Depression

एक हो गए शोहदे, भाजपा नेता और इंस्पेक्टर.. महिला दरोगा डिप्रेशन में

Fri, 13 Oct 2017 02:14 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 13 Oct 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Become a hero, BJP leader and Inspector. Women in the Depression Depression
स‌िवविता ‌िससिंह

विज्ञापन
सुभाषनगर क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले की जांच करने गईं दरोगा सविता सिंह को एक भाजपा नेता ने बुरी तरह हड़का दिया। आरोप है कि दरोगा ने थाने लौटकर पूरा वाकया इंस्पेक्टर को बताया लेकिन इंस्पेक्टर ने भी कोई सपोर्ट करने के बजाय भाजपा नेता से बात कर मामले को रफादफा करा दिया। इससे डिप्रेशन में आई महिला दरोगा मेडिकल लीव पर चली गई हैं।
सुभाषनगर थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड की प्रभारी सविता सिंह छह अक्तूबर को एक छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत पर मामले की जांच करने गई थीं। जांच के दौरान ही एक भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की पैरवी करते हुए भाजपा नेता ने दरोगा सविता सिंह को सबके सामने बुरी तरह हड़का दिया था। सविता जब थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर आरएन चौधरी को इस वाकये की जानकारी दे रही थीं तभी भाजपा नेता वहां पहुंच गया। सविता सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर ने भाजपा नेता को अपने पास बैठाकर उन्हें कक्ष से बाहर निकाल दिया। बाद में मामला भी रफादफा करा दिया।
विज्ञापन

बकौल सविता, इसके बाद से ही वह गहरे अवसाद में आ गईं। उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो उन्हें कंपलीट बेड रेस्ट की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने अफसरों को डॉक्टर के पर्चों के साथ छुट्टी की अर्जी दे दी और छुट्टी मंजूर होने के बाद अपने घर मुजफ्फरनगर चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना ने मुझे अंदर तक हिला दिया है। मैंने इंस्पेक्टर से लेकर सीओ तक से सार्वजनिक रूप से अपने साथ किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत की लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। -सविता सिंह, प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड 


वर्जन
मुझे ध्यान नहीं कि सविता ने ऐसी कोई परेशानी बताई हो। हां, उन्होंने छुट्टी मांगी थी जो दे दी गई है। हम मामले की जानकारी करके जांच कराएंगे। स्टाफ का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा।
 - गिरीश कुमार, सीओ टू

गई। का शिकार हो गईं। आरोप है कि इससे नाराज दरोगा तभी से ड्यूटी नहीं आ रही थीं। अब वह 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed