{"_id":"579124e94f1c1b5a3dc4b97e","slug":"beauty-salons-operator-has-left-the-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पॉर्लर संचालिका का यौन शोषण कर छोड़ा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पॉर्लर संचालिका का यौन शोषण कर छोड़ा दिया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर में ब्यूटी पॉर्लर संचालिका को प्रेमजाल में फंसाकर लखीमपुर में तैनात एक दरोगा ने शारीरिक संबंध बना लिए। शादी का झांसा देकर वह पांच साल तक वह यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। युवती ने डीआईजी आशुतोष कुमार से मामले की शिकायत की है। डीआईजी ने सीओ से जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। युवती ने डीआईजी को बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। उसने वर्ष 2012 में उसने केजीके कॉलेज, मुरादाबाद से बीएससी की परीक्षा पास की है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात ट्रेन में अलीगंज निवासी एक युवक से हुई। फोन पर बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह घर भी आने लगा। मोबाइल पर उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। विरोध करने पर वह सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। पिता की मौत के बाद युवक को पुलिस विभाग में नौकरी मिल गई। इसके बाद भी उसका आना-जाना लगा रहा। युवती के अनुसार इस दौरान वह गर्भवती हो गई। युवक को मालूम हुआ तो उसने झांसे में लिया और मलूकपुर में एक नर्स के यहां ले जाकर गर्भपात करा दिया। शादी करने की जिद करने पर धमकाने लगा। युवती का कहना है कि ज्यादा जिद करने पर युवक ने 26 अप्रैल को शादी करने का वादा करके रजिस्ट्रार के यहां बुला लिया, लेकिन खुद मोबाइल बंद कर गायब हो गया। डीआईजी ने बताया कि लड़की के आरोपों की जांच के लिए उन्होंने टीम को नर्स के पास भेजा था लेकिन नर्स ने लड़की को पहचानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद भी पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। दोषी होने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन