{"_id":"3f2e7b87de4f60b2c3486836c7675e57","slug":"bdc-member-shot-teenage-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी मेंबर के बेटे ने किशोर को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी मेंबर के बेटे ने किशोर को गोली मारी
बरेली
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्षेत्र पंचायत चुनाव में वोट देने के बाद भांजे की शादी में दावत न देने पर बीडीसी मेंबर के लड़के ने दूसरे पक्ष के घर में चल रहे शादी समारोह में फायरिंग कर दी। जिसमें गृहस्वामी का 15 वर्षीय बेटा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पर काफी देर तक उसका इलाज नहीं शुरू किया गया।
भोजीपुरा के गांव भीकमपुर निवासी मोहम्मद कमर ने बताया कि क्षेत्र पंचायत चुनाव में उसने चुनाव जीते रफीक अहमद को वोट नहीं दिया था। इसको लेकर रफीक पक्ष उससे रंजिश मानने लगा। कमर ने बताया कि शनिवार को उसके भांजे हसीब की शादी थी। उसने रफीक को दावत नहीं दी थी। इससे वह और अधिक खुन्नस खा गया। रात नौ बजे सभी मेहमान और गांव के लोग खाना खाने के बाद बैठे ही थे, तभी रफीक का पुत्र तरमीम अपने साथियों के साथ उसके घर आ धमका और फायरिंग कर दी। तीन चार फायर किए गए। एक गोली कमर के 15 वर्षीय पुत्र मुहम्मद हसीन के पेट में लगी। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। फायरिंग करने वाले भी मौके से भाग निकले।