{"_id":"57aa36454f1c1b0445ee48de","slug":"bbal-was-a-conspiracy-in-the-alknath","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो अलखनाथ में बबाल एक साजिश थी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो अलखनाथ में बबाल एक साजिश थी!
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को किला इलाके में बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बवाल करने के संदेह में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटो के जरिए बवालियों की शिनाख्त की जा रही है। इसमें पुलिस मित्रों, मुखबिरों और सिविल डिफेंस को भी लगाया गया है। खुफिया तंत्र अपने स्तर से छानबीन में जुटा है। पुलिस को शक है कि कांवड़ियों की भीड़ में शामिल अन्य लोगों ने बवाल कराया।
सोमवार सुबह अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान एक डाक कांवड़ में शामिल दो कांवड़ियों के बीच कहासुनी के बाद पुलिस से हाथापाई हो गई थी। इसके बाद मंदिर के सामने रोड पर जमकर बवाल हुआ था। बवालियों ने पुलिस की चीता मोबाइल को फूंक डाला और जीप में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने 50-60 कांवड़िया व अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा डालने और 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस बवालियों की तलाश में जुटी है। सोमवार रात किला क्षेत्र के कई इलाकों में दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक की पहचान होने की चर्चा है। मंगलवार को मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरों, पुलिस ने बनाई वीडियो और पब्लिक से मिले फोटो देख गए। पुलिस ने कुछ चेहरों को पहचाना भी है, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। मंगलवार की रात में भी कई जगह दबिश दी गई।
चौबीस घंटे की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि विवाद की शुरुआत कांवड़ियों से हुई थी, लेकिन सड़क पर बवाल करने वाले कांवड़ियों की भीड़ में शामिल अन्य लोग थे। इन्हीं लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ शरारती लोगों की बवाल कराने की योजना पहले से थी, लेकिन उन्हें केवल मौके की तलाश थी, जो अलखनाथ में मिल गया। मौके से लिए गए फोटो में भी कुछ लोग सादा कपड़ों में चेहरे पर कपड़ा लपेटे दिख रहे हैं। उधर, मंगलवार को अलखनाथ मंदिर समेत समूचे इलाके में शांति रही। एहतियातन वहां पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
वायरलेस कर्मचारी तलब
बरेली। सोमवार को किला में हुए बवाल की सूचना कंट्रोल रूम से देरी से प्रसारित हुई, जिससे पुलिस बल समय पर नहीं पहुंच सका और बवाल बढ़ गया। मंगलवार को एसएसपी आरके भारद्वाज ने कंट्रोल रूम के आरएमओ अतुल यादव, अनिल कुमार, आपरेटर आर्या समेत पांच कर्मियों को अपने आफिसर बुलाकर पूछताछ की। उनके खिलाफ जांच एसपी क्राइम को दे दी है।
खुफिया तंत्र सक्रिय
किला में हुए बवाल और सावन के चौथे सोमवार को लेकर खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। मंगलवार को खुफिया विभाग के अफसरों ने किला, बानखाना समेत शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। एसपी सिटी समेत पुलिस के आला अफसरों के साथ गोपनीय बातचीत की।