{"_id":"5734e3904f1c1ba13091ab4e","slug":"barelvi-and-deobandi-clashed-melee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलवी और देवबंदी भिड़े, हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेलवी और देवबंदी भिड़े, हाथापाई
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 13 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्जिद में नमाज को लेकर देवबंदी और बरेलवी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों में वाद विवाद के बाद हाथापाई तक हो गई। अफवाह बवाल की फैली तो पुलिस भी पहुंची लेकिन उससे पहले ही मोअज्जिज लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
मसलकों का झगड़ा एक बार फिर सामने आया है। जसौली स्थित रेलवे लाइन के किनारे वाली मस्जिद में बरेलवियों की देखरेख है। वहां के इमाम बरेलवी हैं। इस मस्जिद में देवबंदी भी नमाज पढ़ने आते हैं। बताया जाता है कि देवबंदियों को रोकने के लिए रात में जसौली में एक मीटिंग होनी थी मगर इससे पहले ही दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। इसी बीच वहां के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को रफा दफा करा दिया। पुलिस तक भी बवाल होने की सूचना पहुंची कि मस्जिद पर एक पक्ष ने कब्जा कर लिया है। इस पर किला इंस्पेक्टर दलबल के साथ जसौली पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मस्जिद पर कब्जा करने की बात अफवाह थी लेकिन मौके पर पहुंचे तो ऐसा कुछ नहीं मिला।