{"_id":"57717c664f1c1b1d3279af06","slug":"bareilly-heroin-comes-from-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी बंगाल से बरेली आती है हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पश्चिमी बंगाल से बरेली आती है हेरोइन
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे लगे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह पश्चिमी बंगाल से लाकर बरेली में भी हेरोइन की सप्लाई करता था। इनके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि समीर इस गिरोह का सरगना है। गणेश व मानिक ने बताया कि हेरोइन समीर ने दी थी। समीर के कहने पर हेरोइन की खेप दिल्ली में जौहरी को देनी थी। समीर हेरोइन की खेप मालदा, पश्चिमी बंगाल से लेता था। बरेली निवासी जौहरी ने बताया कि वह तीन वर्ष पहले वह उत्तरप्रदेश के लोकल बाजारों में हेरोइन सप्लाई करता था। जब उसका नेटवर्क बढ़ा तो वह दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने लगा। एसआई संदीप की टीम ने पश्चिमी बंगाल में दबिश देकर 26 जून को गिरोह सरगना समीर मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया। वह मालदा में हेरोइन रिसावुल से लेता था। रिसावुल से उसे किशोर ने मिलवाया था। पिछले कुछ समय से मालदा पश्चिमी बंगाल में भारत का अफगानिस्तान साबित हो रहा है।