फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College student molestation, assault

बरेली कालेज में छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट

Wed, 28 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 28 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज में छात्रवृत्ति का फार्म भरने आई बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। उसने इस मामले में बीए फाइनल के एक छात्र की शिकायत प्राचार्य और पुलिस से की है।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत के मुताबिक, सोमवार को दोपहर वह छात्रवृत्ति का फार्म भरने के लिए दीदी के साथ कालेज पहुंची तो फाइनल का लड़का कैलाश उससे छेड़छाड़ करने लगा। धमकी देकर बोला- अगर तू कालेज आई तो अपहरण कर लेगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। लड़के के साथ की एक लड़की ने उसके पर्स से पैसे भी छीन लिए। छात्रा का कहना है कि उसके बाद उसको मोबाइल पर काल करके और मेसेज के जरिए धमकी दी जा रही है। छात्रा समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव और अनूप यादव के साथ पहुंचकर प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया। छात्रा ने बताया कि बारादरी थाने में भी तहरीर दे दी है। वहीं, मंगलवार को कालेज के विधि विभाग में फिर मारपीट हो गई। कंधे टकराने के बाद एलएलबी के दो छात्र आपस में झगड़ पड़े। बीचबचाव को पहुंचे एक छात्र नेता से झगड़ने वाले एक छात्र ने तैश में बात की तो छात्र नेता ने उसको पीट डाला। बाद में उसने इसकी शिकायत प्राक्टोरियल बोर्ड से की लेकिन कुछ अन्य छात्र नेताओं ने समझाबुझाकर मामला रफादफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed