{"_id":"c333dd2906197d94363b1016bdc6edf2","slug":"baradari-has-been-lifted-from-the-police-trust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारादरी पुलिस से उठ चुका है भरोसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारादरी पुलिस से उठ चुका है भरोसा
बरेली।
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज के प्राचार्य के आवास में गन मैन सोमप्रकाश की हत्या को पहले ही दिन से आत्महत्या साबित करने में जुटी बारादरी पुलिस पर मृतक के परिवारवालों को भरोसा नहीं है। शक के आधार पर सिक्योरिटी कंपनी के जिस बबलू नाम के सुपरवाइजर को नामजद कराया गया है, वह मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है। वादी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर तफ्तीश बदलने की गुहार लगाई है।
बदायूं के दातागंज स्थित गाजीपुर गांव के सरजीत सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की रात उनके भाई सोमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने बताया कि जिस कंपनी में उनका भाई गन मैन था, उसी के सुपरवाइजर राजीव कुमार उर्फ बबलू ने उसके भाई की हत्या की है। हत्या के पीछे सोमप्रकाश की राजीव से पुरानी दुश्मनी वजह थी। बबलू के रामगंगा पुल पर सरिया चोरी करते पकड़े जाने की उसके भाई ने शिकायत कर दी थी। इसी को लेकर राजीव उनके भाई से दुश्मनी रखता था। सरजीत ने बताया कि बबलू से उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है, लेकिन बारादरी पुलिस सुुनने को तैयार नहीं है। बबलू सिक्योरिटी कंपनी के मालिक का रिश्तेदार है, इसलिए वे उसे बचाने में लगे हैं। बबलू धमकी दे रहा है कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे भी जान से मार डालेगा। सीओ तृतीय अशोक तोमर का कहना है कि सोमप्रकाश के साथ कई गार्डों से बात हुई है। वादी पिछले विवाद की जो कहानी बता रहा है, अब तक उसकी पुष्टि नहीं हुई है। विवेचना में जो सामने आएगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।