{"_id":"6ae655aa40f734422a0ccebe","slug":"incident-at-shyamdeurwan-intersection-around-1-oclock-on-friday-night-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-188280-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज बस में डीसीएम ने पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज बस में डीसीएम ने पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, बस्ती डिपो की रोडवेज बस गोरखपुर से पीईटी परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को लेकर महराजगंज जा रही थी। श्यामदेउरवां चौराहे पर चालक सवारी उतारने के बाद बस लेकर आगे बढ़ा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा और बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। डीसीएम का स्टेयरिंग लॉक हो जाने के कारण उसे तत्काल सड़क से हटाना संभव नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस ने रात में किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़क पर बैरिकेडिंग करा दी। इस दौरान बस चालक और डीसीएम चालक के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर महराजगंज रवाना हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। यातायात सुचारु करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।