{"_id":"5803a8a34f1c1b6c6128f8b7","slug":"bahedi-hectic-heat-but-no-one-came-to-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में ताबड़तोड़ दबिश मगर हाथ कोई नहीं आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी में ताबड़तोड़ दबिश मगर हाथ कोई नहीं आया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी में ताबड़तोड़ दबिश मगर हाथ कोई नहीं आया
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवालियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार को भी मोहल्ला इस्लामनगर, अब्बासनगर, शाहगढ, शेखुपुरा, मंडी चौक समेत कई जगह दबिश दी मगर कोई हाथ नहीं आया। हालांकि पुलिस ने दस और बवालियों के फोटो चिह्नित करने का दावा किया है। पुलिस के डर से नामजद आरोपी घर छोड़कर चले गए हैं। एएसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि दबिश के लिए टीम बनाई गई है। वह सिविल ड्रेस में घूमकर उन्हें ट्रेस कर रही है। खुफिया विभाग को भी यह काम सौंपा गया है।
एएसपी ने आईजी, डीआईजी और एसएसपी को पत्र भेजकर एलआईयू की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एलआईयू कह रहा है कि पुलिस को पहले से किसी तरह के विवाद का अंदेशा नहीं था। उन्होंने कहा कि सीकरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर पीपल के पेड़ की डाल काटने को लेकर पहले से रणनीति बनाई गई थी तो इसकी जानकारी खुफिया विभाग को क्यों नहीं लगी। उधर, लोधीपुर में बवाल के दौरान अधिकारियों पर लोहे की एंगल फेंकने वालों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब एसडीएम और एएसपी भीड़ से बात कर रहे थे तो पब्लिक ने उन पर एंगल फेंकी थी। हालांकि वह सड़क की दूसरी ओर निकल गया। बताया जा रहा है कि बवाल करने वालों की साजिश थी कि किसी भी तरह दोनों अफसरों से अभद्रतता की जाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घेरे में ले लिया था।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दबिश जारी हैं। अज्ञात में से कई बवालियों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस की दबिश में जो हाथ नहीं आएगा उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. सतीश कुमार एएसपी बहेडी।