फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bad smash on Diwali, police dull

दिवाली पर बदमाश चुस्त, पुलिस सुस्त

Sun, 22 Oct 2017 01:35 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 22 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bad smash on Diwali, police dull
चाोरी के बाद ‌िबबिख्‍ारा सामान
बदमाश पुलिस की चौकसी को लगातार धता बता रहे हैं। रोजाना शहर में छिनेती, लूट और चोरी की वारदातें हो रही हैं लेकिन पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पा रही है। दिवाली की रात चोरों ने डेलापीर चौराहे के पास एफ सीआई कॉलोनी में इंजीनियर के घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। शाहबाद में चोर जूता कारोबारी के घर से चार लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान ले गए। स्वालेनगर में बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के जेवर लूट लिए, वहीं कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बिजली उपकेंद्र के ताले और खिड़की तोड़कर बैट्री चोरी कर ली। इज्जतनगर में भी भैयादूज पर रिठौरा जा रहे दंपति को लूट लिया गया।  
विज्ञापन




थोक जूता व्यापारी के घर में चार लाख की चोरी
कोहाड़ापीर चौकी के पास गली में अकील अहमद का घर है। वह घर से ही जूते का थोक कारोबार करते हैं। दिवाली पर लेबर की छुट्टी होने के चलते वह परिवार को लेकर पीलीभीत अपनी ससुराल गए थे। शनिवार को उनकी रिश्ते की बहन घर पर न्यौता देने गई तो घर के ताले टूटे देखकर उन्होंने अकील को फोन पर चोरी होने की सूचना दी। अकील घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख की नकदी और ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। अकील ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन



भैयादूज मनाने जा रहे दंपति को बदमाशों ने लूटा 
भैयादूज पर रिठौरा जा रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने विलाधाम के पास लूट लिया। मीरगंज के चनेहटा निवासी राजवीर अपनी पत्नी के साथ बहन के घर रिठौरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि विलाधाम के पास पीछे से काली पल्सर पर दो बदमाश आए और उनकी पत्नी के हाथ से बैग लूटकर भाग निकले। इस दौरान राजवीर की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने बदमाशों का सैदुपुर जाने वाले रास्ते पर पीछा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। राजवीर के मुताबिक पर्स में 11 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, छोटी बच्ची के खड़ुआ, चांदी की चेन आदि करीब 65 हजार रुपये का सामान था। उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताले तोड़कर घर से डेढ़ लाख का माल साफ 
नासिर अहमद इज्जतनगर में एफसीआई कॉलोनी में फरियाद हुसैन के घर में किराये पर रहते हैं। वह छोटी दिवाली पर अपने घर धौराटांडा गए थे। शनिवार को लौटे तो ताले टूटे मिले। चोर घर से 15 हजार की नकदी और सवा लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। उन्होंने शक जताया कि केशलता अस्पताल के पीछे लोग जुआ खेलते रहते हैं। हो सकता है कि इस चोरी में उनका हाथ हो। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

घर में घुसे बदमाशों ने कुंडल, मोबाइल लूटा 
स्वालेनगर में बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला के जेवर और मोबाइल लूट लिया। नेहा के पति लईक अहमद सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पीड़िता के मुताबिक वह सास हसीना और तीन ननदों के साथ शुक्रवार रात नीचे के कमरे में सो रही थी। रात करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। तमंचे के बल पर उनके कान के कुंडल उतारने के साथ ही मोबाइल छीन लिया। नेहा के मुताबिक उन्होंने चीखना चाहा तो एक बदमाश ने उनका मुंह बंद कर दिया। उन्होंने बदमाश के हाथ पर काटा था। इसके बाद बदमाश भाग गए। किला थाने के इंस्पेक्टर कमलकांत वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


साढ़े तीन लाख ढूंढते रहे चोर, नहीं मिले 
रुहेलखंड चौकी क्षेत्र में पड़ने वाली कॉलोनी फाइक इंक्लेव में एक भट्ठा व्यापारी के घर में शनिवार दोपहर चोर घुस गए। कारोबारी परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। वापस आने पर दरवाजे टूटे मिले, पुलिस को सूचना देने के बाद परिवार जब अंदर पहुंचा तो सेफ में रखे साढ़े तीन लाख रुपये सुरक्षित मिल गए। चोरों ने तोड़फोड़ करके नकदी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed