{"_id":"59e269aa4f1c1b7a548b7633","slug":"auto-driver-suicides-in-connection-with-wife-s-illegal-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ऑटो ड्राइवर ने की खुदकुशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ऑटो ड्राइवर ने की खुदकुशी
बरेली।
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑटो ड्राइवर ने पत्नी को अवैध संबंधों के शक में पीट दिया फिर खुद कमरे में कुंडे से फंदे के सहारे झूल गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली। ऑटो ड्राइवर के परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। कोतवाली और सीबीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
कैंट के कांधरपुर निवासी यादराम साहू (30) पुत्र किशन लाल साहू ऑटो चलाता था। आठ साल पहले उसकी शादी सीबीगंज के मथुरापुर निवासी लालाराम साहू की बेटी पूनम से हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पूनम ने कैंट थाने में यादराम सहित परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन शर्त थी कि यादराम अलग रहेंगे। इसके बाद वह मथुरापुर में ससुराल के बगल में ही किराये पर रहने लगे थे।
अवैध संबंधों पर हुआ था झगड़ा
शुक्रवार रात यादराम कांधरपुर में दोस्त के घर से दावत खाकर ससुराल आया था। इसके बाद अपने कमरे पर आया। इसके बाद पत्नी पर गांव के ही एक युवक से संबंधों का आरोप लगाकर झगड़ा शुरू कर दिया। पूनम की पिटाई भी की। शोर सुनकर उसके मायकेवाले आ गए और मामला शांत कराया। रात में बरामदे में दोनों बच्चों के साथ सो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाली लाश
परिवार के मुताबिक, यादराम रात करीब 12 बजे उठा और कमरे में लगे कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी की नींद टूटी तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई पवन ने अपनी भाभी व उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया।
लाश नहीं देखने देने पर मारपीट
पोस्टमार्टम हाउस पर यादराम की पत्नी को लाश नहीं देखने दी गई, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। हंगामे के बीच कोतवाली और सीबीगंज पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने में बैठाया। आरोप है कि परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। यादराम की मौत के बाद पूनम पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करती रही। उनकी छह वर्षीय बेटी रिया और चार वर्षीय अंकित बार-बार पिता के बारे में पूछ रहे थे।
वर्जन
पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। मामला खुदकुशी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी